uk-lohaghat-bus-relief

चंपावत, 22 फ़रवरी । वर्षों से पुरानी और बार-बार खराब होने वाली बसों के सहारे चल रहे लोहाघाट रोडवेज डिपो को आखिरकार नई बसें मिलनी शुरू हो गई हैं। पहली खेप डिपो पहुंच चुकी है, जबकि अन्य बसें जल्द शामिल होने की उम्मीद है। पहाड़ी रूटों पर संचालित अधिकांश बसें अपनी निर्धारित आयु पार कर चुकी थीं, जिसके चलते आए दिन तकनीकी खराबी से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डिपो की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर पहल की थी। इसके बाद अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। नई बसों के शामिल होने से लोहाघाट से संचालित प्रमुख मार्गों पर सेवा में सुधार और समयबद्ध संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि बेड़े में बढ़ोतरी से अनियमितता और तकनीकी बाधाएं कम होंगी।

नई बसों के पहुंचने पर रोडवेज कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी यूनियन से जुड़े महिपाल सिंह, गजेंद्र त्रिवेदी, जगदीश सिंह, किशन सिंह, हरीश जोशी, गिरी सिंह और जीवन भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने इस पहल की सराहना की है। सीमांत क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन बड़ी आबादी की जीवनरेखा है, ऐसे में नई बसों का आगमन यात्रियों के भरोसे को और मजबूत करेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights