नैनीताल, 27 फ़रवरी । कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने 2 और 5 मार्च 2026 को घोषित अवकाश निरस्त कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के कारण पूर्व में अवकाश और उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए गए थे।
प्रशासनिक समीक्षा के बाद दोनों तिथियों को अब सामान्य कार्यदिवस घोषित किया गया है। इन दिनों विश्वविद्यालय के सभी परिसरों, संकायों और कार्यालयों में नियमित रूप से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित किए जाएंगे। विवि की इस घोषणा से विवि कर्मियों की होली पर लंबे अवकाश की उम्मीदों को झटका लगा है।
