uk-irrigation-project-review

देहरादून, 30 जनवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश देते हुए वनाग्नि रोकथाम, अतिक्रमण हटाने और जल धाराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के तहत रिवर प्रोटेक्शन और डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि रोकथाम और अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों और स्थानीय लोगों से नियमित समन्वय बनाए रखा जाए और वन संरक्षण में योगदान देने वालों को प्रोत्साहित किया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग ने राज्य में 708 चेक डैम, 419 रिचार्ज शॉफ्ट और कई तालाब निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। इससे वार्षिक लगभग 108.94 करोड़ लीटर भूजल रिचार्ज होगा। इसके अलावा नाै वन प्रभागों में 14 जल स्रोतों का उपचार और कैम्पा योजना के तहत 247 जल धाराओं का संरक्षण किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, युगल किशोर पंत और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights