uk-injured-leopard-requed

जानकारी के मुताबिक एक गुलदार जंगल से निकलकर रणसुरा गांव से लगे खेतों में पहुंच गया। संभवतः गुलदार कुत्ते के शिकार की तलाश में गांव में आया था। लेकिन पता नहीं कैसे वह एक पॉपुलर के पेड़ की टहनियों में फंस गया। गुलदार को पेड़ में फंसा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित ध्यानी और एसडीओ हरिद्वार पूनम कैंथोला के साथ बचाव दल भी मौके पर पहुंचा।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया है। पेड़ पर फंसने से गुलदार के पैर में चोट आई है। उसको जंगल मे छोड़ने के बजाय चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights