uk-immersion-of-bones-in-ganga

हरिद्वार, 16 मार्च ।हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को हरिद्वार में अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण (86 वर्ष) की अस्थियों को वैदिक विधि विधान के साथ मां गंगा में विसर्जित किया। संस्कार में हरविंदर कल्याण के बड़े भाई तथा हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने भी भाग लिया। श्रीमती प्रेम कल्याण में शुक्रवार की रात अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि ब्रह्मलीन प्रेम कल्याण (86 वर्ष) का जीवन धर्म कर्म और सादगी से परिपूर्ण रहा। वह आजीवन जनकल्याण और सामाजिक सेवा में तल्लीन रहीं। ब्रह्मलीन श्रीमती प्रेम कल्याण अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री तथा भरापूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ संपूर्ण क्षेत्र के धार्मिक व सामाजिक परिवेश में शोक है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights