uk-illegal-arms-factory-busted

हरिद्वार, 16 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर रुड़की गंग नहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई छापामार कार्रवाई में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचों सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसने सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सॉल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए आरोपित जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रुड़की को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों से डाई तैयार कर अवैध तमंचे व पिस्टल बनाकर बेचता था।

पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी पॉइंट 22 बोर राइफल, अलग-अलग तरह के कारतूस व मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अनेक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights