uk-hindu-conference-

उत्तरकाशी, 22 फ़रवरी । उत्तरकाशी के विकास भवन लदाड़ी स्थित रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हिंदुओं को जागृत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

क्षेत्र की महिलाओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य प्रस्तुत किया, साथ ही पौराणिक कथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। आयोजकों ने बताया कि धर्म की रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में ऐसे हिंदू विराट सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी आशुतोष प्रकाश (गोवर्धन पीठ, जगन्नाथ पुरी) ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू संगठनों को एकजुट करने का आह्वान है और इसे हिंदुओं को जागृत करने का अनोखा संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज, संस्कृति और परंपराओं को त्रिवेणी संगम के रूप में जोड़ने का प्रयास है।

इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ, वक्ता दौलतराम बिजल्लण, ब्रह्मकुमारी बहिन प्रीति जी, संजीव नौटियाल, अजय बडोला, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश प्रसाद भट्ट, किशोर सेमवाल, रितु राणा, उमेद चौहान, कमल किशोर जोशी, शैलेन्द्र प्रसाद अवस्थी आदि मौजूद रहे।

वहीं चिन्यालीसौड़ के सरस्वती शिशु मंदिर शक्तिपुरम में भी विराट हिंदू सनातन सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ताओं में पवन और अवतीका पंवार ने इसे धर्म की रक्षा और हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम संयोजक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, दायित्वधारी राज्य मंत्री राम सुन्दर नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता दीपक बिजल्वाण, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली, हिमांशु शेखर जोशी, सुमन बडोनी, ग्राम प्रधान देव राज सिंह बिष्ट, प्रवीन गुनसोला, सभासद सिद्धार्थ नौटियाल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights