uk-fraud-worth-crores-exposed

हल्द्वानी, 05 फ़रवरी । जनपद नैनीताल में आम जनता को अधिक ब्याज और निवेश पर गारंटी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई प्रभावी कार्रवाई में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी और ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरोह में और लोगों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में धन लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधानिक स्थिति और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights