uk-farmers-fair-agricultural

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और उर्वरकों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, सतत कृषि पद्धतियों और किसान हितैषी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती, मिलेट्स उत्पादन, ड्रोन आधारित फसल निगरानी और संरक्षित खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे मेले किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच संवाद का प्रभावी मंच हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि, प्रो. राजेश बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में किसान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights