uk-fair-organisation-meeting

उत्तरकाशी, 30 दिसंबर । आगामी ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक माघ मेला (बड़ाहाट कु थौलू) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने विभागीय अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेला आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से सुझाव लिए गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि माघ मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उनकी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ा जाएगा। साथ ही स्नान घाटों, चेंजिंग रूम, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों एवं समितियों को समय रहते कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माघ मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसके माध्यम से देश और प्रदेश भर में यहां की संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे। यह भूमि मां यमुना एवं मां गंगा की पावन भूमि है, जहां की पौराणिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। माघ मेले जैसे आयोजन हमारी पौराणिक संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मोनिका भंडारी ने बताया कि माघ मेले के सफल आयोजन के लिए इस वर्ष कुल 13 समितियों का गठन किया गया है और सभी समितियों को उनके दायित्वों से अवगत करा दिया गया है।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, प्रभारी कोतवाली भावना कैंथोला, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, सचिव गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights