uk-community-hall-launch

देहरादून, 27 फरवरी । नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रशार काे कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 37, वसंत विहार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंडितवाड़ी परिसर में नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

इस माैके पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का विकास ही नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में सामाजिक सहभागिता के लिए सशक्त मंच तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी,जिसे अब पूर्ण कर दिया गया है। इससे स्थानीय निवासियों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकें,सांस्कृतिक आयोजनों एवं जनचर्चाओं के लिए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। मेयर ने बताया कि निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं,ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेयर एवं निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र के सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा देगा। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भगवान सिंह रावत,घनश्याम,लक्ष्मीचंद,सिद्धार्थ चौहान,गौरव दिवाकर,एस.एस.पंवार एवं उर्मिला देवी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्थानीय जनता की ओर से मेयर सौरभ थपलियाल के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights