uk-cm-dhami-thaal-seva

नैनीताल, 28 फ़रवरी । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की पहल “थाल सेवा” में पहुंचकर थालसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने टीम को बर्तन सहित अन्य सामग्री भी भेंट की और स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से संचालित यह सेवा डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले तीमारदारों को मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध करा रही है। प्रतिदिन लगभग 1000 से 1200 लोग यहां भोजन करते हैं और अब तक 30 लाख से अधिक थाल परोसी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की ओर से भी प्रतिमाह एक दिन थाल सेवा की जाती है और आज उसी क्रम में वह स्वयं थालसेवक बने हैं।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष उमंग वासुदेवा व अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। टीम थाल सेवा ने बाजपुर निवासी विशाल को कृत्रिम टांग उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में कृत्रिम अंग विशेषज्ञ कविता भट्ट, डॉ गौरव सिंघल, समाजसेवी श्याम अग्रवाल और भूमेश अग्रवाल मौजूद रहे।

संस्था से जुड़े राजीव वाही, राजीव बग्गा, रक्षित वर्मा, प्रवीण मित्तल, राहुल वार्ष्णेय, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, अतुल वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, स्वाति कपूर, कनिका वासुदेवा और रीना मानसेरा ने वस्त्र सेवा व उपचार सेवा जैसी गतिविधियों की जानकारी भी दी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights