uk-chancellor-governor-visit

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से अब तक किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की और इसे राज्य और देश के लिए उपयोगी बताया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सात प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों जिनमें उन्नत गुणवत्ता बीज उत्पादन, शहद उत्पादन, मोटे अनाज (मिलेट्स), सेमीकंडक्टर, बागवानी फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट एवं कीवी, ड्रोन तकनीक तथा सुगंधित (एरोमा) फसलों में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को विशेष रूप से केंद्र में रखने पर बल दिया।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय उनके मार्गदर्शन में इन प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाकर अनुसंधान, नवाचार और विस्तार गतिविधियों को नई दिशा देगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights