uk-allegations-councilor-

नैनीताल, 09 फ़रवरी । भवाली में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने आरोप लगाया कि नगरपालिका की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर कब्जा कर क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने कहा कि नगरपालिका के एक वर्तमान सभासद, जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं, विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा–रेहड़ क्षेत्र में बसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने और लैंड तथा लव जिहाद जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने अवैध भूमि पर बिजली और पानी के कनेक्शन देने में नगरपालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। जिला मंत्री मनोज भट्ट ने विशेष समुदाय द्वारा अवैध निर्माणों का असेसमेंट किए जाने का आरोप लगाया।

अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है, जो 15 दिनों में रेहड़–टमट्यूड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद प्रशासन की मदद से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली, राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, हिमांशु रावत और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights