थाना सेक्टर 126 के प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद आगरा के रहने वाले हैं, तथा मौजूदा समय में वह रायपुर खादर गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी 29 अगस्त से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बेटी को काजल, चंद्रपाल तथा चंद्रपाल की पत्नी ने एक षड्यंत्र के तहत बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights