स्थिति की गंभीरता व जनहित को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए हेली सेवा उपलब्ध कराई। प्रशासनिक टीम एवं आपदा प्रबंधन की तत्परता से दोनों महिलाओं को अलग-अलग गांवों से सुरक्षित हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़ लाया गया। वर्तमान में दोनों मरीजों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

उपजिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति की सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी तथा जरूरतमंदों को हरसंभव राहत एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य संकट या आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights