राकेश हत्याकांड के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

सुल्तानपुर, 26 मई (हि.स.)। थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत मुड़िला बाजार चौकी क्षेत्र में राकेश कुमार हत्याकांड के दो आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों आरोपितों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत मुड़िला बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव में तीन अप्रैल को राकेश कुमार विश्वकर्मा की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात नोनारा बाजार के पास पुलिस ने घेराबन्दी की। घेराबन्दी करने पर उक्त अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर कर दिया । जवाबी कार्यवाही पर पुलिस ने भी फायर किया जिसमें आरोपित अजय निषाद व दिवाकर यादव उर्फ फोटू यादव के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेज दिया गया है, साथ ही आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights