थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर 93 में रहने वाली अंकिता सिंह(18) और अर्पिता उर्फ प्रतिभा सिंह (15) एक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 93 स्थित अपने घर से दादरी जा रही थी। जैसे ही दोनों बीपीएल कट के पास पहुंचीं एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में अर्पिता उछलकर जमीन पर गिरी तथा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसका सिर कुचलने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों एक स्कूल मे पढ़ती थीं तथा किसी काम से अपने घर से दादरी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights