लालपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अवध किशोर चौबे को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मोर्चरी भेजा है। मौके पर से कार के मलबे को हटाया गया है। मृतक और सभी घायल बिहार राज्य के बेतिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
