उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से देश भक्ति की भावना जागृत होती है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे देश की जनता को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को जागृत किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा के ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्‍य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। तिरंगा हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है।

यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के खुल्दाबाद व वेणीमाधव मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वेणी माधव मंडल में मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष भरत निषाद व खुल्दाबाद मंडल में मंडल अध्यक्ष अपूर्वा चंद्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल लोग झूमते नजर आए। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर पूरा वातारण तिरंगे के आभा में लिपटा नजर आया।

तिरंगा का किया गया वितरण

सोमवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के सभी 15 मंडलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों को तिरंगा का वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर घर तिरंगा होना चाहिए। पूरा प्रयास हो की मंडल में शत प्रतिशत हर घर तिरंगा अभियान सफल हो।

मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अगस्त सायं काल 4:30 बजे सिविल लाइंस मंडल की तिरंगा यात्रा धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक एवं विश्वविद्यालय मंडल की तिरंगा यात्रा चंद्रशेखर आजाद पार्क से प्रारंभ होकर कटरा बाजार में समाप्त होगी।

इस अवसर पर काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, डॉ शैलेष पांडेय, शिखा रस्तोगी, रमेश पासी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड गौरव गुप्ता, उज्ज्वल सचदेवा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights