top-10-companies-market-cap

पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और लार्सन एंड टूब्रो के मार्केट कैप में 75,256.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंसर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में 45,841.94 करोड़ रुपये की कमी हो गई।

15 से 19 दिसंबर के बीच हुए कारोबार के दौरान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,594.96 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,87,673.41 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 16,971.64 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 6,81,192.22 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 15,922.81 करोड़ रुपये उछल कर 9,04,738.98 करोड़ रुपये के स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 12,314.55 करोड़ रुपये की छलांग लगा कर 21,17,967.29 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 7,384.23 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,95,332.34 करोड़ रुपये के स्तर पर और लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 68.78 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 5,60,439.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 21,920.08 करोड़ रुपये कम होकर 15,16,638.63 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 9,614 करोड़ रुपये घट कर 5,39,206.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8,427.61 करोड़ रुपये गिर कर 9,68,240.54 करोड़ रुपये के स्तर पर और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 5,880.25 करोड़ रुपये फिसल कर 6,27,226.44 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 21,17,967.29 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 15,16,638.63 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,95,332.34 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 11,87,673.41 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,68,240.54 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,04,738.98 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,81,192.22 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,27,226.44 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,60,439.16 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,39,206.05 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights