three-notorious-drug-dealers-arrested-by-police

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय से इलाके में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस को साक्रिय किया गया तो यह ज्ञात हुआ कि सुभाष रोड स्थित एक फ्लैट में रहकर तीन संदिग्ध बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार कर रहे हैं।

चेकिंग के दौरान तीनों आराेपिताें को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान हरबंश मोहाल निवासी कुणाल गुप्ता, चकेरी के सनिगवां निवासी अर्जुन सिंह उर्फ ट्विंकल और हरजिंदर नगर निवासी मनीष उर्फ़ मन्नू के रूप में हुई है। पकड़े गए साथियों के पास से 100.38 ग्राम टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल (टीएचसी) और कोकीन बेचने का कार्य कर रहे हैं। (यह गांजा की अपेक्षा करीब उससे 20 गुना अधिक तीव्र व महंगा होता है। इसकी गंध वन, तुलसी और कुछ नींबू मिश्रित जैसी होती है।), एक पैकेट कोकीन 3.45 ग्राम, तीन क्रशर 25 हजार रुपये नकद तीन मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई है।

हालांकि पकड़े गए माल की कीमत कितनी है? का है यह आंकड़ा तो पुलिस ने नहीं बताया है लेकिन पूछताछ के दौरान शातिरों ने बताया कि वह एक ग्राम का पैकेट करीब एक हजार रुपये में बनाकर बेचते थे। जिसमें इन मादक पदार्थों के अलावा और भी अन्य चीज मिलाई जाती थी। पुलिस अब उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights