मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत गांजा कीे अवैध तस्करी करने वाले अन्तर्राजीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तीनों तस्कर उड़ीसा से सस्तें दामों में गांजा खरीदकर ऊंचे दामों में हरियाणा,पंजाब के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया करते थे।

मीरापुर पुिलस द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालो के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है। खास बात यह है कि मीरापुर पुलिस की गिरफ्त आने वाले तस्करों की तस्करी करने का तरीका भी अनोखा हैं । शनिवार को इस तस्करी गैंग के खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि मीरापुर पुलिस ने 58 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ के तीन अन्तर्राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो उड़ीसा से 35 सौ रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से गांजा खरीदकर उसको हरियाणा,पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 10 से 12 हजार प्रति किग्रा के भाव से बेचा करते थे।

पकड़े तीनो तस्करों की पहचान लोकेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मन्दवाड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर,इनाम पुत्र जंगशेर पुत्र निवासी राजीव कालोनी वार्ड 11 थाना किला जिला पानीपत हरियाणा हाल निवासी हाजी मुन्ना का मकान राशिद गेट मौहल्ला टोली थाना लोनी जिला गाज़ियाबाद एवं तेजपाल पुत्र मांगे राम निवासी महादेव कॉलोनी नूर वाला थाना किला जिला पानीपत के रुप में हुई है। एसपी देहात बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनो अभियुक्तों में से लोकेन्द्र मुख्य अभियुक्त है जो वर्ष 2021 में 50 किग्रा गांजा की तस्करे करने के मामलें जेल जा चुका हैं। कुछ दिन पूर्व मीरापुर पुलिस ने लोकेन्द्र के सगे भाई योगेन्द्र को भी गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेेजा था।
मीरापुर पुलिस ने पूर्व में भी ऐसे तस्करों को गिफ्तार किया था जो गांजा को तस्करी करने के लिए कार की हैड़ लाइट,छत एवं गद्दी का इस्तेमाल करते थे। 58 किग्रा गांजे के साथ पकड़े गये तीनों तस्कर भी उसी तरह से गांजा कि तस्करी को अंजाम दे रहे थे। इस गांजा की मार्किट वैल्यू करीब 15 लाख रुपयें बतायी जा रही हैं । पुलिस ने गांजे की तस्करी में प्रयुक्त होने वाली 2 कारो को भी कब्जे में लिया है।

अवैध गांजे की इस तस्करी का खुलाशा करने में मीरापुर पुलिस, एंटी रॉमियों एवं जनपद की सर्विलांस टीम संयुक्त रुप से शामिल रही जिसमें ओमप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक,निरीक्षक राजीव कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक योगेश तेवतिया , उप निरीक्षक आनन्द कुमार, उप निरीक्षक मोहित कुमार , महिला उप निरीक्षक ममता , मधु , मनोज कुमार, एशवीर सिंह, सचिन कुमार , जितेन्द्र कुमार, विकास, नितिन आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights