मुजफ्फरनगर । तितावी थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियों बनानेे का आरोप लगाया हैं । युवती के अनुसार उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी उसको लगातार मिल रही है। जिसके कारण अत्यधिक आत्मग्लानि महसूस कर रही है।
शुक्रवार को मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता करते हुए तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई । युवती ने आरोप लगाया कि साहिब नाम का युवक जो ग्राम किरठल थाना रमाला जनपद बागपत का रहने वाला है, ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली । उन्हीं अश्लील वीडियो के आधार पर अब उसको लगातार धमकिया मिल रही है।
युवती ने बताया कि उक्त युवक युवती के मामा के गांव का रहने वाला है। इसलिए करीब 6 माह पूर्व जब वह अपने मामा के गांव रहने गयी हुई थी तब उसकी जान-पहचान हो गयी थी । युवक ने इसी दौरान युवती को फोन देकर उससे बातें शुरू कर दी । युवती का आरोप है कि 12 अगस्त को शहर के होटल में साहिब ने उसका बलात्कार किया और चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली । इस दौरान साहिब ने लगातार युवती को शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा।
युवती ने यह भी जानकारी दी कि साहिब उसको शादी का झांसा देकर 24 जौलाई को उसको हरियाणा के सोनीपत ले गया था। करीब 25 दिनों तक दोनो साथ रहे । इसी बीच परिवार जनों की तहरीर के आधार पर दोनों को पुलिस ने 18 अगस्त को बरामद करते हुए युवती के ब्यान कोर्ट में कराये थे। युवती का आरोप साहिब ने उसकों धमकी दी थी कि अगर उसके पक्ष में ब्यान नही किये तो वह उसकी वीडियांे वायरल कर देगा। इसी ड़र के कारण के कारण उसने अपने परिवार के विपरित जाकर साहिब के साथ रहने के लिए ब्यान दिये थे। अब युवती का आरोप है कि न तो साहिब उसको साथ रखने के लिए तैयार है और न ही पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
युवती ने मीडिया सेंटर पर रो-रोकर आपबीती सुनाते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। युवती ने कहा कि या तो साहिब उसे स्वीकार करे या फिर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही हों। इस दौरान उसने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नही मिला तो वह एसएसपी ऑफिस में ही मिट्टी का तेल छि़डककर आत्मदाह कर लेगी।
