मुज़फ़्फरनगर।बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक व बहुजन आंदोलन के महानायक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर (गुरुवार) को लखनऊ में आयोजित होने वाले बहुजन महाकुंभ से पूर्व रैली में शामिल होने के लिए मुज़फ़्फरनगर जनपद से कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।जिला अध्यक्ष पुष्पांकर पाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले जिला कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।पुष्पांकर पाल ने रवाना होते समय कहा कि —> “कांशीराम जी का सपना था कि बहुजन समाज की आवाज़ सत्ता तक पहुंचे। आज उनका मिशन फिर से पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहा है। लखनऊ का बहुजन महाकुंभ इस बात का प्रतीक बनेगा कि बहुजन समाज पार्टी आज भी गरीबों, शोषितों और वंचितों की सच्ची आवाज़ है।”उन्होंने बताया कि मुज़फ़्फरनगर जिले से इस रैली में हजारों की संख्या में बसपाई शामिल होंगे। पार्टी की ओर से हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन और परिवहन की पूरी व्यवस्था की गई है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल (जेल रोड) पर होने वाले इस महाकुंभ में प्रदेशभर से लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे। सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन को लेकर “नई सुबह, नई उमंग, बहुजनों का महाकुंभ” जैसे नारे ज़ोरों पर हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विशेष रूप से मुज़फ़्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी के जनाधार को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।पुष्पांकर पाल ने कहा कि यह महाकुंभ केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बहुजन चेतना आंदोलन है — जो यह दिखाएगा कि कांशीराम जी का विचार आज भी लाखों दिलों में जीवित है। इस दौरान पुष्पांकार पाल के आलावा कोर्डिनेटर रविन्द्र कुमार गौत्तम,कोर्डिनेटर सतीश कुमार, आनंद प्रकाश,सत्य प्रकाश,पूर्व मंत्री प्रेम चंद गौतम,,इंतेजार अली,तेजपाल, आदि मुख्य प्रधाधिकारी भी मौजूद रहे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights