थाना फरिहा की एक दिन के लिये थाना प्रभारी बनी कु. ऊषा सिंह ने थाना कार्यालय, ऑफिस का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस, विवेचना कम्प्यूटर कक्ष, माल खाना, साइबर हैल्प डैस्क कार्यालय, महिला हैल्पडैस्क, महिला सुरक्षा केन्द्र, मेस एवं बैरक आदि का भी निरीक्षण कर, पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

एक दिन की थाना प्रभारी बनी ऊषा सिंह ने कहा कि “यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भविष्य में, मैं समाज की सेवा करने और महिलाओं के हक एवं सम्मान के लिए कार्य करने की इच्छा रखती हूं। साथ ही मिशन शक्ति के तीन प्रमुख बिंदु नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान को रेखांकित करते हुए छात्रा ने बताया कि इस प्रकार की पहल से छात्राओं व महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत होगा और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights