सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार, गौरक्षक नेता हिमांशु पटेल और आदित्य गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

–मौके पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्सा टीम

घटना की गम्भीरता को देखते हुए धौंराटांडा चौकी प्रभारी संजय कुमार और भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरियों में भरे मांस के टुकड़ों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे।

-गौरक्षकों का हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मौके पर पहुंचे गौरक्षक कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया गया कि मांस के अवशेषों को सुरक्षित रखने के बजाय नालियों में बहा दिया गया। जिससे साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं। इसको लेकर गौरक्षक संघ के मयंक सिंह और चौकी प्रभारी के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई।

–पुलिस ने कहा, जांच जारी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

–ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। मामले को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights