भाजपा की सफलता के पीछे है संघर्षों की लम्बी कहानी : संतराज यादव

देवरिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को औरा चौरी स्थित कार्यालय पर पार्टी ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी संतराज यादव ने बताया कि भाजपा की सफलता के पीछे संघर्षों की महान गाथा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमने जो संकल्प लिया था आज वो सभी संकल्प पूरे हुए हैं।

जिला प्रभारी ने कहा कि चाहे वो धारा 370 हो, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर हो, बाबा काशी विश्वनाथ का कारीडोर हो, मां विंध्यवासिनी कारीडोर हो, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत पूरे देश को जोड़ने का कार्य हो, भारत परियोजना हो, या विकास के अन्य कार्य हों, आज समाज के सभी वर्गों के साथ मिल कर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ हम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा के स्थापना तक के संघर्षों को कार्यकर्ताओं को बताया।

रुद्रपुर विधायक व पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं। अखिल भारतीय जनसंघ की विचारधारा “एकात्म मानववाद” सर्वप्रथम 1965 में दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था। हमारा मातृ संगठन जनसंघ हिन्दुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता है और नीतियां ऐतिहासिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवाद की पक्षधर रही है। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है।

पूर्व विधायक डाॅ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसका नाम पहले भारतीय जनसंघ था जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी, तथा इसका चुनाव चिह्न दीपक था, पार्टी लम्बे समय तक संघर्षों के दम पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि 1952 के संसदीय चुनाव में पार्टी ने 3 सीटें प्राप्त की थी। जिसमें डाॅक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी शामिल थे, 1980 में जनता पार्टी टूट गयी। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के एक गुट ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जनसंघ से अलग होकर समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही, अंतर्यामी सिंह, नीरज शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, संजय सिंह, ऊषा पासवान, आनंद शाही, अजय कुमार दुबे, गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, कृष्ण नाथ राय, प्रभाकर तिवारी, निर्मला गौतम, काशीपति शुक्ला, गोविंद चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, जितेंद्र सिंह, गिरिजेश मिश्रा, अभय नाथ तिवारी, शमशुद्दीन अहमद, राजेश मिश्रा, अंकुर राय रहें ।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights