समाज के हर वर्ग को वरीयता देना हमारा कर्तव्य है: शलभ गुप्ता
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में मधुर मिलन बैंक्वेट हाल में एक शाम वैश्य समाज के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन माँ लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि सफल संचालन मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। आयोजन की जानकारी मुख्य संयोजक सुनील तायल और सह संयोजक तरुण मित्तल ने दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद रोबिन संगल और मुकेश गोयल ने मधुर स्वर में महाराज जी की आरती कराई।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का स्वागत राजवंश सभा ने किया। सत्यप्रकाश रेशु का सम्मान करणवाल सभा द्वारा, अशोक तायल का कदिमी अग्रवाल सभा द्वारा, सत्यप्रकाश मित्तल का महेश्वरी सभा द्वारा, और गिरिराज महेश्वरी का वैश्य कुटुंब द्वारा किया गया। सतीश चंद्र सर्राफ का स्वागत अग्रवाल महासभा ने किया। इसके साथ ही कुलदीप कंसल, डॉ. विभू गर्ग, डॉ. हिमांशु गोयल, अंशुल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विकास स्वरूप, अमित रस्तोगी, मनोज जैन समेत कई गणमान्य लोगों का वैश्य समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। पूजा गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी पर स्वयं रचित गीत प्रस्तुत किया, जिन्हें महिला सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और शलभ गुप्ता ने आकाश गुप्ता को एआई सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए तथा इंजीनियर बी.बी. गुप्ता को विद्युत विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त वैश्य मोर्चा के गठन से समाज में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज शांतिप्रिय होते हुए भी अपने अधिकारों के लिए अब सजग और संगठित है। उन्होंने आयोजक टीम को मुजफ्फरनगर के हर कोने से समाज को एकत्र कर इस भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि तीन घंटे तक इतनी भारी संख्या में समाज का एकजुट होकर उपस्थित रहना ऐतिहासिक है। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने समाज के बिखरे हुए घटकों को जोड़कर एक ईंट, एक रुपया” के सिद्धांत को साकार किया है। सत्यप्रकाश रेशु ने कहा कि जब सब मिलकर एक घर बनाते हैं तो वह स्वर्ग बन जाता है, और आज वैश्य समाज ने एकता का ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसे देखकर अब कोई भी समाज की उपेक्षा नहीं कर सकता।अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि शलभ गुप्ता और सुनील तायल उनके दो हाथ हैं, जिनके साथ मिलकर संयुक्त वैश्य मोर्चा की स्थापना 2 अप्रैल 2025 को राजवंशी धर्मशाला में की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन हर मोर्चे पर समाज के सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। शलभ गुप्ता और सुनील तायल ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं वैश्य समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। हॉल के खचाखच भर जाने के बाद भी लोग बाहर खड़े होकर कार्यक्रम सुनते रहे।
इस आयोजन में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, तरुण मित्तल, शिव कुमार सिंघल, भूपेंद्र, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अशोक रस्तोगी, गिरिराज महेश्वरी, कांति राठी, प्रमोद करनवाल, शैलेंद्र करनवाल, विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, पंकज राजवंशी, मनोज खंडेलवाल, पवन सिंघल, डॉक्टर मनोज मित्तल, लकी गर्ग, महेश चंद गुप्ता, संदीप गर्ग (बुढ़ाना), गौरव गुप्ता (भोपा), पंकज महेश्वरी, हरी गोपाल जी (मोरना), अभिषेक गोयल (खतौली), श्याल लाल भाई जी (शाहपुर), ब्रिज किशोर गुप्ता बिट्टू, नवनीत बंसल (पुरकाजी), अनिल कंसल, ब्रिज भूषण गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवम राजवंशी (मीरापुर), नवनीत कुच्छल, सुमित गर्ग, जेंटल, आकाश अग्रवाल, सुरेंद्र मित्तल, संजय गुप्ता, विनय बंसल, सुनील मित्तल एडवोकेट (सिविल बार अध्यक्ष), सुधीर एरण, पूजा गुप्ता, भावना गुप्ता, साधना सिंघल, वीनू एरण, सुनीता एरण, रचना सिंघल, विवेक सिंघल, कमल मित्तल, सारिका गुप्ता, अमिता गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, शिखा गुप्ता, मिथलेश रानी, बबिता गुप्ता, सुनील गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, सत्य प्रकाश गोयल, ऋषि राज राही, विजय करनवाल, अभिनव गोयल, रिंकू जैन, पारस जैन, राजेंद्र, धर्मेंद्र तायल, दीपक मित्तल सर्राफ, अभिमन्यु मित्तल सर्राफ, मयंक बंसल सर्राफ, जॉली मित्तल, बंटी प्रॉपर्टी, शीलू गुप्ता, राजीव रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, सुमित गोयल, मनीष गुप्ता, अजय गर्ग, सीए गौरव गर्ग, सीए अजय अग्रवाल, महेश बंसल (पूर्व मंत्री), अनिल लोहिया, अनुकूल कुच्छल, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, संजय मित्तल (भाजपा नेता), दीपक मित्तल, निकुंज सिंघल, जितेंद्र मित्तल, नवीन ठेकेदार, रश्मि गुप्ता, विनय कुमार, आलोक गर्ग एडवोकेट सहित हजारों की संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।
