पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ.एके सिंह ने रविवार को बताया कि युवक के सिर में गम्भीर चोटों के साथ चेहरे एवं पीठ पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। साथ ही उसका लीवर भी क्षतिग्रस्त मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
सुमेरपुर थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। 72 घंटे बाद युवक का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
