मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांशी योजना मिशन शक्ति फेज़ -5 के क्रम में बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चल रहे अभियान के तहत एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देशो पर थाना कोतवाली देहात थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने शनिवार को मिशन शक्ति फेज़- 5 के क्रम में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा समानता व स्वाबलंबन हेतु थाना कोतवाली देहात पर मिशन शक्ति केंद्र 5.0 के प्रोग्राम के तहत स्किल्ड ग्लोबल जॉन स्कूल की छात्रा कुमारी समायरा कक्षा 8 की छात्रा को एक दिवस की थाना प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया। जिनको गाड़ी से सम्मानजनक तरीके से थाने पर लाकर सलामी दी गई।

वही एक दिन की थानां प्रभारी बनी छात्रा ने द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र पर मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका समाधान भी किया गया। थाना देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के स्कूल व कालेज में जाकर छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है और आज छात्रा को थानाध्यक्ष बनाया गया व सभी छात्राओं को थाना व थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली व दायित्वों से अवगत कराया गया जिसमें थानाध्यक्ष बनाई गई कुमारी समायरा को जनसुनवाई में जनता द्वारा कई प्रार्थना पत्र दिए गए ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights