यह ड्रामा सीरीज महत्वाकांक्षा और उसके नतीजों पर आधारित है, जो मजेदार अंदाज में एक गहरी सोच छोड़ने का प्रयास करती है। ‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी गोल्डी नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिज़नेस के जरिए अमीर बनने का सपना देखता है। लेकिन यह चाहत उसके जीवन को एक उलझे हुए रोलरकोस्टर सफर में बदल देती है। इस कोशिश में न केवल उसका करियर, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और भरोसा भी दांव पर लग जाता है।
