ब्रज में भीषण गर्मी का प्रकोप, द्वारिकाधीश भगवान ने की नौका विहार

मथुरा, 20 मई(हि.स.)। भीषण गर्मी से भक्त ही नहीं भगवान भी बेहाल हैं। भगवान को गर्मी से बचाने के लिए भक्त श्रद्धा भाव से सेवा कर रहे हैं। मंगलवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को नौका विहार कराया गया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर भक्त निहाल हो गए। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन भी किए गए। मंगलवार शाम को द्वारिकाधीश मंदिर में नौका विहार मनोरथ का आयोजन किया गया। ठाकुर राजाधिराज को गर्मी से बचाव के लिए नौका विहार कराया गया। मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के जगमोहन में कृत्रिम यमुना बनाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल और इत्र डाले गए। मंदिर परिसर में मंद मंद सुगंध के बीच ठाकुर द्वारिकाधीश के श्री विग्रह को फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराकर नौका विहार कराया गया। मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। आस्था की नौका पर विराजमान भगवान द्वारिकाधीश के दिव्य दर्शन पाकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भक्ति अपने आप को धन्य मान रहे थे। इस मौके पर मंदिर में नौबत बजी और ठाकुरजी ने अद्भुत शृंगार और पोशाक में भक्तों को दर्शन दिए। समूचा ब्रज इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था नहीं डिग रही है। प्रतिदिन हजारों ब्रज दर्शन कर रहे हैं और अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हो रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights