महाकुम्भ में फिल्म निर्देशक ढूंढ़ते हुए पहुंचे स्पर्श चिकित्सा कैम्प

महाकुम्भ नगर, 17 फरवरी (हि.स.)। महाकुम्भ मेला के बजरंग दास मार्ग पर सेक्टर 10 में स्थित मशहूर फिल्मों के डायरेक्टर वरदराज स्वामी कुम्भ में ढूंढ़ते हुए स्पर्श चिकित्सा संस्थान के शिविर में पहुंचे। उन्होंने जाने-माने रेकी ग्रैंड मास्टर एवं स्पर्श चिकित्सक सतीश राय से मुलाकात की।

फिल्म दशहरा, द माउंटेन मैन, कबाड़ द क्वाइन, रोमांटिक टुकड़े, अखबार का एक पन्ना जैसी फिल्मों के डायरेक्टर वरदराज स्वामी ने कहा कि स्पर्श चिकित्सा में उनकी गहरी रुचि है और वह इसके विषय में विस्तार से जानना चाहते हैं। सतीश राय ने उन्हें स्पर्श चिकित्सा से सम्बंधित बहुत सी जानकारियां उनसे साझा की, जिसे डायरेक्टर कैमरे में रिकॉर्ड कर अपने साथ ले गए। फिल्म निर्देशक ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पुनः प्रयागराज स्थित रेकी सेंटर पर भी आएंगे। इस अवसर पर रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय ने स्पर्श चिकित्सा पर लिखी अपनी पुस्तक “सूक्ष्म शक्तियां और स्पर्श उपचार“ उन्हें तथा उनकी टीम को भेंट की।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights