मुजफ्फरनगर । जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को कला, संस्कृति और विज्ञान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की खुलकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि डॉ. राममोहन तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्पिक मैके), आंकलन रोबोटिक्स के फाउंडर संजीव कुमार, समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष पं. संजीव शंकर, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, उपनिरीक्षक पुलिस मंसूरपुर बालिस्टर त्यागी, समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पं. उमादत्त शर्मा, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधि डॉ. एस.एन. चौहान, महेंद्र आचार्य, चंद्रपाल सिंह और संगीत आचार्य दिलीप मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, वादन, अभिनय और मार्शल आर्ट जैसी विविध प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य में “मैय्या यशोदा,” “मिश्री सी बातें,” हरियाणवी गीत “मेरा चुनर मांगे दे,” गीत “आदमी खिलौना है,” “हारे के साहरे” जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। एकल नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों में फरहान, बरीरा, मिष्ठी, यशस्वी, वेदांशी, सोनाक्षी, वृंदा, मोनिका, परी, एंजी, मेहविश, रिया धीमान, मानवी, यश, रिहान, वैष्णवी, अनंत, नक्ष, ओम, हनी, रूद्र, अंजूमन आदि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर विज्ञान प्रदर्शनी में रिहान, लक्की, यश, उज्जवल, सन्नी, विनित, आर्यन, अनंत धीमान, तालिब, तरीसा, अंजूमन, देवांश आदि विद्यार्थियों ने वेटर रोबोट, प्रदूषण नियंत्रण मॉड्यूल, वायु शुद्धीकरण यंत्र, टेस्ला कॉइल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक जैक और आधुनिक स्कूल मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को वैज्ञानिक तर्कों और तकनीकी दृष्टिकोण के साथ समझाकर सभी अतिथियों को प्रभावित किया। अतिथि ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने बच्चों की वैज्ञानिक और कलात्मक समझ की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यार्थी अद्भुत नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं।
डॉ. एस.एन. चौहान ने गुरुओं के परिश्रम और बच्चों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा आज किसी भी शहर से कम नहीं है।
पं. संजीव शंकर ने विद्यालय में हो रही गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।
पं. उमादत्त शर्मा ने कहा कि शिक्षा और नवाचार मिलकर बच्चों में मानसिक उन्नति का मार्ग खोलते हैं।
डॉ. राममोहन तिवारी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे मंच उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं।
डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभा बचपन से ही पनपती है और शिक्षक व अभिभावक इसे निखारने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।
आंकलन रोबोटिक्स के फाउंडर संजीव कुमार ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को एआई, रोबोटिक्स और नई तकनीकों से जोड़ना बेहद आवश्यक है।
डॉ. राजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह, दिलीप मिश्रा, अंकुर बंसल, रंजन त्यागी, अनुज जैन, अंकित चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य और राजेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों को उत्कृष्ट बताते हुए उनकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम का अवलोकन करने पहुंचे पंकज धीमान, नीरज बालियान, दुष्यंत त्यागी, संदीप मलिक, विराज तोमर, मुजस्सिम, गौरव मलिक, धनीराम और संदीप कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी की विशेष रूप से सराहना की। कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल, पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
पूरे आयोजन को भव्य और सफल बनाने में सुरेखा, देवाशीष मिश्रा, शुभम शुक्रालिया, रूपेश कुमार, अजीत मलिक, सचिन कश्यप, जौली शर्मा, रजनी शर्मा, योगाचार्य सतकुमार, आदित्य दहिया, जितेंद्र कुमार, धीरज बालियान, अमित शर्मा, प्रदीप त्यागी, मनोज त्यागी, शालिनी करोड़ी, शिखा चौधरी, सागर धीमान और दीपक योगी सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
