the-caravan-of-women-empowerment-moves-towards-sel

मीरजापुर, 16 नवम्बर । अदलहाट मंडल भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को हाजीपुर स्थित एक लान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति उत्थान के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतरी हैं, जिनका लाभ महिलाओं को सीधे मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को राजनीतिक हिस्सेदारी देने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को उत्थान देने में प्रधानमंत्री मोदी सदैव अग्रणी रहे हैं और हम सभी को उनके प्रयासों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल ने कहा कि आज मातृशक्ति देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने लगातार भाजपा को मजबूती प्रदान की है और उनकी उपस्थिति आज भी मोदी सरकार की लोकप्रियता को स्पष्ट दर्शाती है।

अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘लखपति दीदी’ योजना अत्यंत सफल रही है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथियों का बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने तथा संचालन लक्ष्मी मोदनवाल ने किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights