मुजफ्फरनगर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ट्यूलिप बैंक्वेट में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने की, जबकि संचालन नगर प्रभारी अंशुमान अग्रवाल एवं महामंत्री नीरज बंसल ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्ष 2025 को विदाई और नववर्ष 2026 के स्वागत के साथ परिवर्तन, संकल्प, सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और मिलावट के खिलाफ ठोस कदम उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान सेनेटरी संगठन ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में आस्था जताते हुए अध्यक्ष हरीश अग्रवाल एवं सचिव विकास भार्गव की उपस्थिति में अपनी संस्था को संगठन से जोड़ा।

इसके अलावा नगर के 12 अलग-अलग क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अतिथि गौरव स्वरूप एवं संजय मित्तल द्वारा सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूर्वी स्कूल, द्वारकापुरी की शिक्षिका नीतू मैडम के निर्देशन में स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बच्चों ने बढ़ते प्रदूषण से होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।कार्यक्रम को संगीतमय बनाते हुए नगर के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद हाशमी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन के दौरान अंशुमान अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए लकी ड्रा का आयोजन भी किया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अध्यक्षीय संबोधन में संजय मित्तल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस मंच से मिलावटखोरी के खिलाफ कठोर संकल्प लिया गया है।वहीं गौरव स्वरूप ने अतिक्रमण अभियान में व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और नगर पालिका व्यापारियों के साथ खड़ी है।मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन और उसके पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं और यदि कहीं कोई कमी या त्रुटि नजर आए तो सूचना देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंघल, प्रमोद त्यागी, विशाल कालरा, जयपाल शर्मा, पुनीत सिंगल, लवी, महमूद आलम, अभिषेक अग्रवाल, मोहम्मद तारीख, नवीन सिंघल, नितिन जैन, सचिन जैन, प्रवीण धीमान, अविरल मित्तल, अमजद सैफी, गिरीश वैभव मित्तल, रजत गुप्ता, दिलीप, शहजाद राणा, राहुल मारवाड़ी, दीपक, संजय बंसल, राजीव गुप्ता, संदीप गर्ग, कामेश्वर त्यागी, अनित शर्मा, अभिषेक राणा, राजीव राठी, पुनीत बंसल, कमलकांत एडवोकेट, घनश्याम भगत, विपिन एडवोकेट, नरेश अरोड़ा, केतन कंवल, अनिल बत्रा सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights