वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के मेयर राज मिश्रा आज कानपुर में पहुंचे हैं। उन्हाेंने कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय से मुलाकात की। नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर वेलिंगबोरो के मेयर राज मिश्रा का ढोल ताशों और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के कई सभासद भी मौजूद रहे। इंग्लैंड से आए मेयर ने सभासदों के साथ बातचीत की और उनको शहर के विकास के लिए टिप्स भी दिए।

उन्हाेंने बताया कि ब्रिटेन में सभी घर एक जैसे बनाए जाते है और घरों की डिजाइन लगभग सभी की एक जैसी होती है। तभी उनको निर्माण की परमिशन मिलती है। क्योंकि वहां पर बारिश बहुत होती है, ठंड भी बहुत पड़ती है। स्नो फॉल के दौरान टेंप्रेचर फ्रीजिंग प्वाइंट पर पहुंच जाता है। इसलिए वहां पर प्लांड तरीके से निर्माण किया जाता है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights