भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर,22 जून (हि.स.)। सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत पुलिस को एक सोशल मीडिया प्लेटफाँर्म एक्स पर रविवार को एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें राजकुमार गौतम पुत्र दिलीप निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा हिन्दू धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। उक्त शिकायत का थानाध्यक्ष ने स्वत संज्ञान लेकर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर हिन्दू धर्म के आराध्य श्री राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुध्द थाना पर बीएनएस पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights