हरिद्वार, 13 अक्टूबर । बीएचईएल हरिद्वार चिकित्सा विभाग की ओर से अस्थि रोग एवं फेफडों से संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए

कर्मचार‍ियों और उनके जीवनसाथियों के लिए बोन मॉस डेंसिटी (बीएमडी) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 400 व्यक्त‍ियों की बीएमडी जांच और 200 व्यक्तियों की पीएफटी जांच की गई ।

मुख्य च‍िकित्सालय में शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रभारी महाप्रबंधक रंजन कुमार ने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों और फेफडों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं ।

जांच शिविर के अवसर पर मुख्य च‍िकित्सालय में नर्स‍िंग कालेज के ट्रेनिज बच्चों ने नशा मुक्त भारत अभ‍ियान के अंतर्गत लोगों में जागरूकता के लिए हस्त निर्म‍ित पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (हीप एवं सीएफएफपी) ने नशा मुक्त भारत अभ‍ियान के अंतर्गत मुख्य च‍िकित्सालय में उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights