terror-rich-deadly-stunts

थार जैसी महंगी गाड़ियों में सवार इन रईसजादों ने नैनीताल शहीद पार्क के ठीक सामने चलती सड़क पर एक नहीं, बल्कि कई बार खतरनाक स्टंट किए, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।घटना के दौरान सड़क पर सामान्य यातायात जारी था, इसके बावजूद युवकों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां घुमाईं और स्टंटबाजी करते रहे।

मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने पुलिस की देर रात तक गश्त के दावों की पोल खोल दी है। जिस स्थान पर स्टंट किए गए, वह शहर का व्यस्त इलाका माना जाता है, इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और इन रईसजादों पर कब शिकंजा कसती है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights