बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं भाजपा महागठबंधन सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव के वायरल वीडियो ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ता को धक्का देते हुए नज़र आ रहे हैं।

भाजपा ने गुरुवार को वीडियो शेयर करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजद पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजद के कार्यकर्ताओं की गुलामों जैसी हालत है। लात,मुक्का खाने के बाद भी पीढ़ी दर पीढी एक ही परिवार की गुलामी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो (22 अगस्त) फुलवरिया के सेलार कला गांव का बताया जा रहा है। बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ननिहाल दौरे पर थे। इस दौरान ही यह मामला हुआ था। तेज प्रताप यादव ने जिस कार्यकर्ता को धक्का दिया था, लोग उसका नाम सुमंत यादव बता रहे हैं।

सुमंत यादव राजद का कार्यकर्ता है, तेज प्रताप यादव के पार्टी के कार्यकर्ता के साथ इस तरह की हरकत से वहां मौजूद लोग भी हैरान हो गए। सभी लोगों का यही सवाल है कि ऐसा उस बंदे ने किया कर दिया कि गर्दन पर हाथ देकर धकेल दिया।

ग्रामीणों की मानें तो सुमंत यादव ने तेज प्रताप यादव को नमस्ते किया था, लेकिन पता नहीं उन्हें किया समझ में आया और भड़कते हुए सुमंत यादव के साथ बदसलूकी की, वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। जब लालू प्रसाद यादव गोपालगंज से वापिस पटना पहुंचे तो उसे वायरल कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights