सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। कुछ ही
समय में देहात कोतवाली पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजा। ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने कर कार्रवाई की
जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
———–
