मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों की महिला सांसदों की भागीदारी ने तीज महोत्सव के आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने तीज को केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिला चेतना और सांस्कृतिक आंदोलन का प्रतीक बताया। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं से मुलाकात की और आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि मेरी बहनों की उपस्थिति किसी भी कार्यक्रम को सुंदर बना देती है। इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में मेरी बहनों की उपस्थिति से यह साबित होता है कि तीज को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। हमने तीज के इस सुन्दर अवसर पर अपनी बहनों के लिए झूले, मेंहदी फ्री लगवाने का इंतजाम किया है। हम हर वर्ष इसी भव्यता के साथ तीज का उत्सव मनाएंगे।

कार्यक्रम में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों के अतिरिक्त दिल्ली के सांसद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को अपना समर्थन दिया।

महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल्स, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, बच्चों के लिए किड्स ज़ोन, रंगोली, मेहंदी, सेल्फी प्वाइंट्स, झूले, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिताएं शामिल की गईं। आयोजन का डिजिटल प्रचार ‘बुक माय शो’ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से व्यापक रूप से किया गया।

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क था और इसका उद्देश्य महिला उद्यमिता व रचनात्मकता को मंच देना था। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दिल्ली को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

महोत्सव का शुभारंभ मशहूर गायक जसबीर सिंह के मनमोहक संगीत से हुआ, जबकि समापन समारोह में जानी-मानी गायिका शिवानी कश्यप ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights