tata-motors-commercial-vehicle

नई दिल्ली, 16 मार्च । टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की की कीमतों में 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को एक अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 1.5 फीसदी तक की वृद्धि करने की जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने बताया कि यह मूल्य वृद्धि विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा कि जिंस की बढ़ती कीमतों और अन्य लागत व्यय के प्रभाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। टाटा मोटर्स के मुताबिक इस फैसले का उद्देश्य लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करना है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights