Tag: UTB

पीएम मोदी के बयान पर संजय राउत का पलटवार, कहा- महाराष्ट्र की जनता PM पर विश्वास नहीं रखती

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को शिवाजी पार्क में दिए संबोधन को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर…

शिवसेना UBT का बड़ा एक्शन, उद्धव ठाकरे ने इन 5 बागियों को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद उद्धव ठाकरे ने बड़ा एक्शन लिया है। शिवसेना यूबीटी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने वाले पांच बागियों रूपेश म्हात्रे, विश्वास…

शिवसेना UBT ने जारी की 15 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

चुनावी राज्य महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) ने आज (शनिवार) को अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। प्रदेश की विपक्षी महागठबंधन महाविकास अघाड़ी में मौजूद कांग्रेस, राष्ट्रवादी…

प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, MSP की मांग उठाई

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के विभिन्न घटक दलों के कई सदस्य गुरूवार को प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे। इंडिया’ के विभिन्न घटक दलों के सदस्यों ने…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights