Tag: security force

जम्मू-कश्मीर: 30 मिनट तक गोलियों की गड़गड़ाहट की आवाज़… कठुआ में नर्सरी में छिपे आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए सेना का अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक बार फिर से आतंकवादियों के मंसूबों को कामयाब करने के लिए भारतीय सेना ने अपना जबरदस्त अभियान चलाया हैं। रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कठुआ…

जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकियों की घुसपैठ, 2 के मारे जाने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान से घुसपैठ के प्रयास को एक बार फिर विफल किया है। सेना ने पिछले सप्ताह यह दूसरी घटना…

जम्मू और कश्मीर पर मंडरा रहा आतंकियों का खतरा, सेना ने किया बड़ा खुलासा

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर  सुरक्षा उपायों और घुसपैठ के प्रयासों को लेकर सेना को बढ़ा दिया गया है। पीर पंजाल की पहाड़ियों पर…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights