Tag: GRP

प्यार का खौफनाक अंत : प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चिलबिला स्टेशन के प्लेटफार्म के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ एक युवक-युवती का शव बरामद किया…

आगरा कैण्ट स्टेशन पर जीआरपी ने पौने दो किलो गांजा बरामद किया

आगरा कैंट स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक व्यक्ति के पास से कथित रूप से पौने दो किलो ग्राम गांजा बरामद किया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी…

मथुरा में मुड़िया मेले की तैयारी, 500 जीआरपी जवान संभालेंगे सुरक्षा

मथुरा में होने वाले मुड़िया मेला पर समूचे जंक्शन परिक्षेत्र में जीआरपी के 500 जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए अनुभाग के अलावा अन्य अनुभागों से भी अतिरिक्त जवानों…

बंडल के नोटों को गिनते-गिनते GRP पुलिस के छूटे पसीने! 43 लाख 45 हजार की नकदी समेत एक युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में  चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर एक बार फिर नगद नोटों के बड़े जखीरे के साथ पश्चिम बंगाल निवासी युवक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता…

ट्रेन से चोरी कर बांग्लादेश भेजे जा रहे थे CBI के दस्तावेज, GRP ने पकड़ा

देश की सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) जहाँ देश के बड़े-बड़े चोर और ऐसे मामलों की जांच करती है, जिसे पुलिस या अन्य जांच एजेंसी भी…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights