Tag: fake notes

नकली नोट बनाने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, अब तक छापे हैं 1 करोड़ रुपए की फेक करेंसी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले चार अंतर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.90 लाख रुपये की…

यूट्यूब से सीखकर छापते थे 100-500 के नकली नोट, मदरसे में छापकर बीवियों को बांटता था मैनेजर

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एसओजी और पुलिस टीम को नए वर्ष पर बड़ी सफलत मिली है। दरअसल, यहां पर  एसओजी और पुलिस टीम ने  नकली नोट छापकर बाजारों…

चार लोगों का गिरोह चला रहा था नकली नोट छापने का काला कारोबार, चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर की सूचना पर दो लोगों की गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से नकली नोट बरामद हुए। सख्ती…

नकली नोट छापने वाले मदरसे के तीन बैंक एकाउंट सीज

ये एक्शन मदरसे के बैंक खातों को पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस टीम की सिफारिश पर लेते हुए सीज किया गया है। अब पुलिस मदरसे में आ रही…

दो लाख जाली नोट के साथ डी 29 गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रामपुर मिश्रौलिया अंडरपास के नीचे से सचिन पांडेय…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights