Tag: EC

यमुना का पानी जहरीला है… चुनाव आयोग ने केजरीवाल को लगाई फटकार, शुक्रवार 11 बजे तक मांगा जवाब

निर्वाचन आयोग (EC) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला…

वोटर लिस्ट को लेकर सियासत, केजरीवाल ने EC को लिखा पत्र, BJP का आरोप- बांग्लादेशी घुसपैठियों का कार्ड बनवा रही AAP

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक हवा हर गुजरते दिन के साथ गर्म होती जा रही है। मतदाता सूची में अनियमितताओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों…

EC की आंखों में धूल झोंक रहे हैं बीजेपी के मंत्री, संजय सिंह का बड़ा आरोप

दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है। संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने कई भाजपा नेताओं के एक ही परिसर…

वायनाड उपचुनाव से पहले राहुल-प्रियंका के फोटो वाले फूड किट मामले में केस दर्ज, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

केरल में वायनाड उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरों वाली फूड किट (खाद्य सामग्री) जब्त करने के बाद केरल पुलिस ने उनके खिलाफ…

हताशा में EC और EVM पर सवाल उठा रहा विपक्ष- गौरव भाटिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी नहीं करने को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा और घबराहट…

10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होंगे चुनाव, EC ने की घोषणा

चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को 24 जुलाई को 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (27 जून) को गुजरात, पश्चिम बंगाल…

सोनिया गांधी के खिलाफ EC पहुंची BJP, Congress की मान्यता रदद् करने की मांग

10 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। दोनों तरफ से खूब तंज कसे जा रहे हैं। इसी बीच अब बीजेपी…

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights